कैंपियरगंज: डॉ. एसएन पाठक की जयंती पर गोरखपुर के सरहरी में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने कराई जांच और ली दवा
गोरखपुर के सरहरी में डॉ. एसएन पाठक की जयंती पर एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। यह शिविर भारद्वाज पब्लिक स्कूल और भारद्वाज हॉस्पिटल ने मिलकर सरहरी के रामलीला मैदान में आयोजित किया था। इसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और डॉक्टरों से सलाह ली।