अशोकनगर एक युवक को पानी गर्म करने की रॉड से करंट लग गया जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के खजुरिया कला निवासी राहुल पुत्र रामनिवास ओझा उम्र 20 वर्ष रविवार की सुबह 11:00 नहाने के लिए रॉड से पानी गर्म कर रहा था। इसी दौरान युवक को पानी में से रॉड हटाते समय करंट लग गया। परिजनों ने देखा तो वह जमीन पर पड़ा हुआ था।