सहावर: अशोकपुर में पशुओं के बाड़े में मिला मगरमच्छ, गांव में मचा हड़कंप
जनपद कासगंज के कस्बा अमांपुर क्षेत्र के ग्राम अशोकपुर में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब पुष्पेंद्र कुमार पुत्र रामवीर सिंह के पशुओं के बंधने वाले स्थान पर एक मगरमच्छ दिखाई दिया,वहीं मौके पर भीड़ जमा हो गई,मौके पहुंची पीआवी ने पुलिस वन विभाग को मामले की जानकारी दी,मामला आज सोमवार समय करीब 9 बजे का है