अल्बर्ट एक्का (जारी): रूद्रपुर गांव में चैत्र पूर्णिमा पर भव्य मंड़ा पूजा का आयोजन, श्रद्धालुओं ने अग्नि पर चलकर दिखाई अटूट आस्था
जारी प्रखंड के रूद्रपुर गांव में चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंड़ा पूजा का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण आयोजन किया गया। शुक्रवार को दिन के बारह बजे जानकारी देते हुए बताया गया कि यह धार्मिक कार्यक्रम बीती रात संपन्न हुआ, जिसमें गांव सहित आसपास क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन का नेतृत्व मुख्य पुजारी संधिया