आहोर: उपखंड के कबराना में बाबा साहब की 134वीं जयंती को लेकर आयोजित हुई बैठक
Ahore, Jalor | Apr 8, 2025 उपखंड के कवराडा गांव में सिलावटी युवा मोर्चा की अहम बैठक आयोजित हुई। युवा मोर्चा प्रवक्ता परमार ने बताया कि बाबा साहब की 134वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। जिसको लेकर चांदराई हनुमान चौक से मेघवाल समाज सभा भवन तक वाहन रैली निकाली जाएगी।सभा भवन में विचार गोष्ठी और प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीण समाज बंधु मौजूद रहे।