आहोर: बागरा में मिट्टी में दबने से दो चचेरे भाईयों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Ahore, Jalor | Apr 6, 2025 बागरा में रविवार को मिट्टी से धसने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई।दोनों मिट्टी के दोहन के बाद बने गड्ढे में खेल रहे थे। लेकिन ऊपर से अचानक मिट्टी घस गई।जिसमें दोनों मासूम दब गए।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों केसहयोग से मिट्टी हटाकर दोनों को बाहर निकाला। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया।