आहोर: माधोपुरा में सड़क किनारे ट्रक ने विद्युत के पोल को मारी टक्कर
Ahore, Jalor | Apr 7, 2025 आहोर के माधोपुरा गांव में सोमवार को दोपहर को बड़ा हादसा टल गया। अनजान ट्रक चालक ने सड़क किनारे खड़े विद्युत पोल को टक्कर मार दी। जिससे तार सड़क पर झूलने लग गए।पीछे से आई रोडवेज बस चालक ने सावधानी दिखाते हुए,अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे बड़ा हादसा टल गया।