आहोर: बागरा में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत
Ahore, Jalor | Apr 7, 2025 बागरा में रेल की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। चुरू जिले का युवक बताया जा रहा है, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर राजकीय मोर्चरी में रखवाया। इस दौरान परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।