चरखारी: चरखारी के घुटवई प्राथमिक विद्यालय में जहरीले कीड़े के काटने से छात्रा गंभीर, विद्यालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
चरखारी के घुटवई प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 3 की छात्रा को परिसर में उगे झाड़-झांकर से निकले जहरीले कीड़े ने काट लिया। हालत बिगड़ने परिजन उसे पहले CHC चरखारी, फिर जिला अस्पताल ले गए। अब बच्ची का इलाज MP के छतरपुर मिशन अस्पताल में चल रहा है। परिजनों ने स्कूल में साफ-सफाई न होने का आरोप लगाते हुए प्रधानाध्यापक पर लापरवाही और सरकार से मुआवजे की मांग की है।