बलरामपुर: गोविंद बाग स्थित कैंप कार्यालय पर सदर विधायक पलटू राम ने जनता दर्शन में सुनी क्षेत्र वासियों की समस्याएं
सदर विधायक पलटू राम ने गोविंद बाग स्थित के कार्यालय पर जनता दर्शन में क्षेत्र वासियों की समस्याएं सुनी। नगर व ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए लोगों की समस्याओं के निस्तारण हेतु उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से दूरभाष पर वार्ता किया एवं उसके शीघ्र निस्तारण करने की बात कही। विद्युत समस्याओं के लिए उन्होंने अधिशासी अभियंता से फोन पर वार्ता किया।