बलरामपुर: जिले के पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मिला कायाकल्प अवार्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दी जानकारी
प्रदेश में जनपद बलरामपुर के पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को अच्छी व्यवस्था और रखरखाव के लिए कायाकल्प अवार्ड से सम्मानित किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि गैसडी, तुलसीपुर, श्री दत्त गंज, उतरौला एवं सादुल्लाह नगर को कायाकल्प अवार्ड मिला है। इसके तहत ₹100000 का पुरस्कार पांचो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मिलेगा।