बलरामपुर: कृषि भवन में किसान दिवस का किया गया आयोजन,अधिकारियों ने सुनी किसानों की समस्याएं
कृषि भवन बलरामपुर में उपनिदेशक कृषि नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसान दिवस में उपस्थित जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा किसानों की समस्याओं को सुनते हुए मौके पर उसका निस्तारण किया गया साथ ही अन्य समस्याओं को शीघ्र ही निस्तारित करने का आश्वासन दिया गया। किसान दिवस में बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।