बलरामपुर: सदर विधायक पलटू राम ने गालिबपुर चौराहे पर चारों धाम यात्रा के लिए निकल रहे लोगों को किया रवाना
गालिबपुर चौराहे पर पहुंच कर सदर विधायक पलटू राम ने चारों धाम यात्रा के लिए निकल रहे लोगों को रवाना किया। उन्होंने क्षेत्र वासियों के कल्याण की कामना हेतु चार धाम यात्रा के लोगों से प्रार्थना करने को कहा। सदर विधायक ने कहा कि जब जन्म जन्मांतर का पुण्य उदय होता है तब चार धाम यात्रा करने का सौभाग्य प्राप्त होता है, उन्होंने कहा कि यह लोग सौभाग्यशाली हैं।