बलरामपुर: जनपद के प्राथमिक,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी/चिकित्साधिकारियों के साथ रिजर्व पुलिस लाइन में हुई गोष्ठी
रिजर्व पुलिस लाइन में गोष्ठी में विभिन्न प्रकार के मेडिको लीगल प्रकरण व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।मेडिको-लीगल मामले - गम्भीर चोट, यौन अपराध/दुष्कर्म सम्बन्धी अपराधों तथा हत्या, आत्महत्या या आकस्मिक मृत्यु से जुड़े प्रकरणों में गुणवत्तापूर्ण जाँच कर मेडिकल रिपोर्ट/पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करने पर चर्चा की गई।