बलरामपुर: स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत विकास भवन में मेडिकल कैंप लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की की गई जांच
17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत विकास भवन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलरामपुर के डॉक्टरों ने मेडिकल कैंप लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जावेद अख्तर के निर्देशन में इस अवसर पर लोगों को निशुल्क दवा का वितरण करते हुए उनके स्वास्थ्य संबंधी चिकित्सीय परामर्श भी दिया गया।