Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
image
image
image
image
image

खजियार में आयुष विभाग ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, "जलवायु कार्रवाई" का दिया संदेश। हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो चंबा/खजियार। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयुष विभाग द्वारा जिला भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस "जलवायु कार्रवाई" (Climate Action) थीम पर मनाया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनीता कुमारी शर्मा के निर्देशानुसार जिले के सभी आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं आयुष आरोग्य मंदिरों में पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियां आयोजित की गईं। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आयुष आरोग्य मंदिर खजियार में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उपमंडलाधिकारी चंबा प्रियांशु खाती ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। इसके अलावा पेंटिंग प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता तथा पौधारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में राज्य औषधीय पादप बोर्ड के नोडल अधिकारी डॉ. अनुज कौशल, आयुष आरोग्य मंदिर खजियार के प्रभारी डॉ. राजिंदर सिंह ठाकुर, आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी चन्दन सिंह तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुरेश और रमेश ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में कुल 186 लाभार्थियों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Dharwala, Chamba | Jun 5, 2026