जमुई: रामगढ़ में 5 लाख रुपये बकाया पैसा मांगने पर किन्नर के साथ की गई मारपीट, घायल किन्नर का सदर अस्पताल में कराया गया इलाज
Jamui, Jamui | Apr 25, 2026 05 लाख रुपया बकाया पैसा मांगने के लिए जमुई से झारखंड के रामगढ़ गई किन्नर विपिन ठाकुर उर्फ नीतू के साथ किन्नरों की टीम ने जमकर मारपीट की और पैसा नहीं देने की बात कहते हुए जान मारने की धमकी दी गई। उसके बाद घायल अवस्था में किन्नर विपिन ठाकुर उर्फ नीतू को शनिवार की सुबह 9:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया गया है।