दतिया नगर: पूर्व विधायक राजेंद्र भारती धोखाधड़ी केस: दिल्ली हाईकोर्ट में आज अहम सुनवाई, सदस्यता रद्द
दतिया से कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती से जुड़े भूमि विकास बैंक धोखाधड़ी मामले में आज (28 अप्रैल) दिल्ली हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी। यह सुनवाई न्यायमूर्ति स्वर्ण कांत शर्मा की बेंच करेगी। इससे पहले दिल्ली की एमपी-एमएलए (MP-MLA) कोर्ट ने इस मामले में भारती को तीन साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई थी।