आगामी लोकसभा आम चुनाव-2024 में मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव के निर्देशन में चलाए जा रहे स्वीप कार्यक्रम के तहत बुधवार को हिन्दुस्तान स्काउट गाइड के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।