मंडी: गांधी भवन में हुई सदर ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक
Mandi, Mandi | Feb 3, 2024 सदर ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक शनिवार को गांधी भवन में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता मंडी सदर से कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी चंपा ठाकुर ने की। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। चंपा ठाकुर ने सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से लोकसभा चुनाव को लेकर फील्ड में जुट जाने का आह्वान किया।