मंडी: चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे वैली व्यू पर पलटा गैस सिलेंडर से भरा ट्रक, ASP सागर चन्द्र ने दी जानकारी
Mandi, Mandi | Feb 3, 2024 एएसपी सागर चन्द्र ने बताया कि शनिवार सुबह चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे में होटल वैली व्यू के समीप गैस से लदा अनियंत्रित ट्रक हाइवे पर पलट गया। इस दौरान चारों ओर गैस के सिलेंडर बिखर गए। हादसे के बाद हाइवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। उन्होंने कहा कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।