सरीला: रावतपुरा में महिला ने गांव के दो दबंग व्यक्तियों पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया, मुकदमा दर्ज
हमीरपुर जनपद में चिकासी थाना क्षेत्र के रावतपुरा गांव की निवासी एक महिला ने गांव के ही दो दबंग व्यक्तियों पर उसके घर के दरवाजे पर आकर गाली गलौज कर पथराव करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने चिकासी थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।