बाड़मेर: बाड़मेर जिला अस्पताल के चिकित्सक शिक्षकों ने मुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Barmer, Barmer | Jul 29, 2024 राजस्थान चिकित्सा शिक्षा सोसायटी में पहले से कार्यरत मेडिकल टीचर्स को डाइंग कैडर घोषित करने के विरोध में डॉक्टर्स का बाड़मेर जिला अस्पताल के समक्ष धरना प्रदर्शन सोमवार को आठवें दिन भी जारी रहा ।कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन कर रहे डॉक्टर ने राजस्थान सर्विस रूल लागू करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।