घोसी: शाहपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय में संध्या चौपाल लगाकर स्वच्छता का अलख जलाने का प्रयास किया गया
शाहपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में प्रखंड विकास पदाधिकारी संहिता कुमारी के नेतृत्व में संध्या चौपाल लगाकर स्वच्छता का अलख जगाने का प्रयास किया गया। इस मौके पर शाहपुर पंचायत मुखिया ललित कुमार समेत सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए। मुख्य रूप से इस चौपाल में ग्रामीणों को स्वच्छता शुल्क देने की बात भी कही गई।