घोसी: सैदपुर गांव में भैंस ने एक व्यक्ति को मारकर किया जख्मी, सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर
सैदपुर गांव में एक भैंस ने मारकर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। दरअसल सैदपुर गांव निवासी प्रमोद पासवान सड़क किनारे जा रहा था इसी बीच पीछे से भैंस ने उसपर आक्रमण कर दिया जिससे वह व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों के द्वारा तत्काल उन्हें पीएचसी घोसीलाया गया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक कराकर सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया।