घोसी: घोसी बाजार में बीडीओ के नेतृत्व में मोटरसाइकिल रैली निकालकर लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश
घोसी बाजार में बीडीओ के नेतृत्व में मोटरसाइकिल रैली निकाल कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत सभी पंचायत में जन जागरूकता अभियान चलाने का प्रयास जारी है। संस्कार स्वच्छता स्वभाव स्वच्छता के थीम पर आज प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सरिता कुमारी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।