सिधौली: चौड़िया कोठार में वृक्ष मित्र कार्यक्रम के तहत 50 बच्चो ने एक एक पेड़ गोद लेकर संरक्षण का लिया संकल्प
मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रेमदीप जायसवाल ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन की वह सम्पदा है जो हमे जीवन देती है । कहा कि जहां पर पेड़ अधिक मात्रा में होते हैं। वहां की जलवायु साफ व स्वच्छ होती हैं। इसलिए इनकी रक्षा करना हमारा परम दायित्व है। जब तक पृथ्वी पर पेड़ों का अस्तित्व तभी तक मानव जीवन का अस्तित्व है।कार्यक्रम में काफी लोग मौजूद रहे।