विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ के खदवा में 24 हाथियों के झुंड की दस्तक, इलाके में दहशत, टाटीझरिया में 10 लाख से अधिक का नुकसान
विष्णुगढ़ के खदवा में 24 हाथियों के झुंड ने दी दस्तक, इलाके में दहशत का माहौल; टाटीझरिया में 10 लाख से अधिक का नुकसान। विष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत खरना अंतर्गत गड़रबारा खदवा इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी और दहशत का माहौल कायम हो गया, जब 24 हाथियों का एक बड़ा झुंड अचानक पोडैया जंगल के रास्ते गांव की सीमा में प्रवेश कर गया है।