मांगरौल: ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम बोहत और महलपुर में आयोजित कोर्ट कैंप में 70 राजस्व प्रकरणों का निस्तारण किया गया
Mangrol, Baran | May 1, 2025 ग्राम पंचायत बोहत व महलपुर में कोर्ट कैम्प का आयोजन गुरूवार को किया गया। कैंप में 70 राजस्व प्रकरणों का निस्तारण किया। अभिभाषक परिषद मांगरोल के अधिवक्तागण का कार्य बहिष्कार के चलते, आमजन की सुविधाओ के मद्देनज़र न्याय आपके द्वार की तर्ज पर ग्राम पंचयात स्तर पर कोर्ट कैम्प आयोजित किए जा रहे है।