मांगरौल: सीसवाली कस्बे में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया
Mangrol, Baran | Apr 30, 2025 भगवान परशुराम के प्राकट्य उत्सव एवं अक्षय तृतीया के उपलक्ष में सीसवाली कस्बे के सकल विप्र समाज सेवा समिति एवं सर्व ब्राह्मण समाज के लोगों ने भगवान परशुराम प्राकट्य उत्सव मनाया। सर्व ब्राह्मण समाज के लोग बालाजी की बगीची प्रताप चौक पर एकत्रित हुए एवं राहगीरों के लिए पेयजल जल व्यवस्था एवं मीठा जल पिलाकर राहगीरों का स्वागत किया।