मांगरौल: बंमोरीकला हांडी पालेश्वर महादेव मंदिर पर गौरव सोनी की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ
Mangrol, Baran | Apr 30, 2025 मांगरोल उपखंड क्षेत्र के बंबोरीकला के हांडी पाली स्थित पालेश्वर महादेव मंदिर पर स्वर्गीय गौरव सोनी की प्रथम पुण्यतिथि पर विशाल स्वेच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। आयोजक पुरुषोत्तम सोनी व पूर्व पार्षद गायत्री सोनी ने इष्ट-मित्रों के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया। शिविर में 164 यूनिट रक्तएकत्र हुआ।