शाहगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम डोभी में हाट बाजार करने आए ग्राम पिपरिया के दो व्यक्तियों में पुरानी रंजिश के चलते हिसंक विवाद हो गया जिसमें फरियादी नर्मदा प्रसाद मेहरा के ऊपर आरोपी लखनलाल मेहरा ने लोहे के हाशिए से प्राण घातक हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया,जिसके चलते घायल का इलाज नर्मदापुरम के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।