पाली: ग्राम पिपरिया जागीर निवासी किसान की खेत पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने आकाशीय बिजली से मौत की आशंका जताई
Pali, Lalitpur | Jul 5, 2026 ग्राम पिपरिया जागी निवासी जयसिंह पुत्र नंदलाल रविवार सुबह अपने खेत पर फसल की बुवाई करने के लिए गया हुआ था।परंतु वह दोपहर तक घर नहीं लौटा। परिजन जब खेत पर पहुंचे तो वह बेहोशी उसे हालत में पड़ा हुआ था। परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।