लालगंज: बरदह क्षेत्र में एक निजी क्लिनिक पर इलाज के दौरान महिला की मौत, कार्रवाई को लेकर सीओ लालगंज भूपेश पांडेय का बयान आया
आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र में एक निजी क्लिनिक पर इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद हड़कंप मच गया। परिजनों ने क्लिनिक संचालक पर लापरवाही और समय पर उचित उपचार न देने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि मुख्य चिकित्साधिकारी ने संबंधित क्लिनिक को सील कर दिया है । पुलिस विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है ।