बड़ी खबर | ई-अटेंडेंस लगाकर स्कूल से गायब शिक्षक!पंचायत की राजनीति में सक्रिय रहने के आरोप
गौरिहार/कल्याणपुर । सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति और बच्चों की पढ़ाई को लेकर सरकार लगातार सख्ती बरत रही है, लेकिन कल्याणपुर की गोरीहरा माध्यमिक शाला से एक शिक्षक के खिलाफ गंभीर आरोप सामने आए हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि पदस्थ शिक्षक बुजभान सिंह यादव ड्यूटी के दौरान ई-अटेंडेंस लगाकर विद्यालय से गायब रहते हैं। आरोप यह भी है कि ई-अटेंडेंस में उपस्थिति दर्ज करने के बाद शिक्षक विद्यालय में मौजूद रहने के बजाय दिनभर पंचायत से जुड़े राजनीतिक मामलों में सक्रिय रहते हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक के नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित नहीं रहने का सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। आरोप है कि स्कूल में बच्चों की शिक्षा से ज्यादा शिक्षक का ध्यान पंचायत की राजनीति में दिखाई देता है।
अब बड़ा सवाल यह है कि अगर शिक्षक ई-अटेंडेंस में उपस्थित दर्ज कराकर विद्यालय में मौजूद नहीं रहते हैं, तो आखिर इसकी निगरानी कौन कर रहा है? क्या ई-अटेंडेंस व्यवस्था सिर्फ कागजों में उपस्थिति दर्ज कराने तक सीमित रह गई है?
ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि ई-अटेंडेंस रिकॉर्ड और विद्यालय की वास्तविक उपस्थिति का मिलान कराया जाए। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित शिक्षक के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।
📌 बच्चों के भविष्य से जुड़ा मामला होने के कारण अब शिक्षा विभाग की जांच पर सबकी नजर है।
#बड़ीखबर #गौरिहार #कल्याणपुर #छतरपुर #मध्यप्रदेश #शिक्षाविभाग #सरकारीस्कूल #शिक्षक #ईअटेंडेंस #शिक्षाव्यवस्था #बच्चोंकीपढ़ाई #ग्रामीणोंकीशिकायत #जांचकीमांग #छतरपुरन्यूज #मध्यप्रदेशसमाचार #BreakingNews #EducationNews #AnshulKhare