बंडा जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव सख्त, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई
बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई जनहानि को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि सरकार संवेदनशील है और मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की।