गुना नगर: कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर कांग्रेस ने नर्सिंग घोटाले के विरोध में प्रदर्शन कर पुतला किया दहन, दिया ज्ञापन
गुना में कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर जिला कांग्रेस कमेटी ने 1 जुलाई को नर्सिंग घोटाले के विरोध में धरना प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। नर्सिंग घोटाले में कार्यवाही और इस्तीफा की मांग की गई। वहीं कलेक्ट्रेट कार्यालय में कांग्रेस कमेटी में ज्ञापन देकर अपनी मांगे भी रखी।