गुना नगर: कलेक्ट्रेट कार्यालय में हुआ 6वी जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ, प्रेस क्लब के अध्यक्ष हुए शामिल
गुना कलेक्ट कार्यालय में 6वी जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में प्रेस क्लब गुना के अध्यक्ष आनंद सिंह लोढ़ा शामिल हुए। कहा, बच्चो की प्रतिभा को देखकर बेहद अभिभूत हूं। प्रतियोगिता में दो इवेंट रिंग रेस और रोड रेस होते हैं। मुख्य प्रतियोगिता 100 मीटर और 200 मीटर की रहेगी। प्रतियोगिता में सभी वर्ग के स्कूली छात्रो ने भाग लिया।