गुना नगर: भारतीय डाक कर्मचारी संघ संभाग गुना का शिवपुरी में हुआ वार्षिक अधिवेशन, नवीन संभागीय कार्यकारिणी का हुआ गठन
भारतीय डाक कर्मचारी संघ संभाग गुना का वार्षिक अधिवेशन 30 जून को शिवपुरी में आयोजित किया गया। जनरल सेक्रेटरी पोस्टमैन ख्याली राम शर्मा ने बताया, डाक कर्मचारियों की मांग समस्याओं पर चर्चा हुई। संघ के अलावा विभिन्न संगठनों के लोग शामिल हुए। अधिवेशन में संभाग स्तरीय नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। डाक विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे।