गुना नगर: महावीरपुरा सरस्वती स्कूल में हुई विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक, कई बिंदुओं पर हुई चर्चा
गुना में महावीरपुरा सरस्वती स्कूल में 30 जून को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की जिला बैठक हुई। जिला अध्यक्ष इमरत सिंह सोलंकी ने बताया, बैठक में आगामी कार्यक्रमों में बाबा बुढ़ा अमरनाथ यात्रा, अखंड भारत संकल्प दिवस, स्थापना दिवस हेतु योजना बनाई गई। संगठन विस्तार पर जोर दिया गया। वही पदाधिकारी के ग्रामीण प्रवास को लेकर दायित्व एवं बिंदुवार जानकारी प्रदान की गई।