गुना नगर: जाटपुरा सरकारी स्कूल से किताबों के बंडल चोरी करने वाले आरोपी को कोतवाली थाना पुलिस ने पकड़ा, 7 किताबों के बंडल बरामद
गुना कोतवाली थाना क्षेत्र के जाटपुरा सरकारी स्कूल से किताबों के बंडल चोरी करने वाले आरोपी राजेश कुशवाहा निवासी नानाखेड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने 30 जून को बताया, जन शिक्षण केंद्र गुना के पुस्तक प्रभारी बीएसी लालाराम जाटव ने सत्र 2024-25 की किताबों के बंडल चोरी होने की रिपोर्ट की थी। आरोपी से 7 किताबों के बंडल बरामद किए है।