क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर रामपुर तहसील पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, पूर्व विधायक रामलखन सिंह के नेतृत्व में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*
चोरहटा सर्किल के कई गांवों से पहुंचे ग्रामीण विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर पूर्व विधायक रामलखन सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण रामपुर तहसील पहुंचे। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द से जल्द निराकरण की मांग उठाई।