जयसिंहनगर: गिरुईबड़ी में महिला के साथ मारपीट करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरुईबड़ी में महिला के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया है कि गिरुईबड़ी निवासी फरयादी महिला ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि पुरानी रंजिश में उसके साथ उसके ही गांव के रामदयाल साहू पुत्र तिग्गा साहू निवासी गिरुईबड़ी ने गाली गलौच देकर मारपीट किया है।