बहादुरपुर: खराजपुर और खैरा में सांसद ने लिया सहयोग शिविर में भाग, इसे सुशासन का नया अध्याय बताया
बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र के खराजपुर और खैरा में आयोजित सहयोग शिविर में सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि यह शिविर “सरकार आपके द्वार” की अवधारणा को साकार कर रहा है, जहां विभिन्न विभागों की समस्याओं का समाधान गांव स्तर पर किया जा रहा है। सांसद ने बताया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का 30 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।