पाली: दीपका–पाली रोड बना 'कोल डस्ट कॉरिडोर', शिकायत के बावजूद बिना तिरपाल दौड़ रहे कोयला वाहन, जिम्मेदार बेखबर
Pali, Korba | May 12, 2026 कोरबा जिले के दीपका से पाली और शिवनगर-विजयनगर बायपास मार्ग पर कोयला परिवहन को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि भारी वाहन बिना समुचित तिरपाल ढके सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे कोल डस्ट, राखड़ और कीचड़ सड़क पर फैल रहा है। छत्तीसगढ़ ह्यूमन राइट्स जे.जे.एफ. की ओर से कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत में क