बक्सर: सहारा इंडिया के प्रबंध निदेशक की गिरफ्तारी के लिए गैर-जमानती वारंट जारी, कोर्ट के आदेश का नहीं किया था पालन
Buxar, Buxar | Oct 17, 2024 बक्सर जिला उपभोक्ता आयोग ने सहारा इंडिया के प्रबंध निदेशक को गिरफ्तार करने के लिए गैर जमानती वारंट गुरुवार को 3:30 बजे अपराह्न में जारी किया है. इसके पहले जमानती वारंट जारी किया गया था लेकिन प्रबंध निदेशक न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए थे. बताते चले कि मामला डुमरांव निवासी सुदर्शन प्रसाद का है. जिन्होंने सहारा इंडिया में अपने पैसे जमा किए थे.