बक्सर: जिले के 5 वर्षीय अनुरक्षणाधीन 22 पथों का अधिकारियों ने किया जांच
Buxar, Buxar | Oct 17, 2024 जिला स्तरीय पदाधिकारी व संयुक्त अभियंताओं की टीम ने सुबह 11 बजे से जांच दल के माध्यम से 5 वर्षीय अनुरक्षणाधीन पथों का जांच किया। बता दें कि ग्रामीण कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव से प्राप्त निर्देश पर सड़कों की जांच की गई। निर्माण की तिथि से अगले 5 वर्षों तक पथों के समान रख रखाव अनुरक्षण का प्रावधान है।