बक्सर: जिले के सभी प्रखंडों में जीविका भवन का निर्माण करने का लक्ष्य: डीएम
Buxar, Buxar | Oct 17, 2024 जिलें के सभी प्रखंडों में जीविका भवन का निर्माण किये जाने का लक्ष्य है। उक्त बातें डीएम अंशुल अग्रवाल ने राजपुर में कही। उन्होने कहा कि राज्य सरकार जीविका दीदियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास हेतु संकल्पित है। डीएम ने कहा कि ग्राम पंचायत राजपुर में मनरेगा योजना अंतर्गत ग्राम संगठन भवन का निर्माण किया गया है।