बक्सर: वीर कुंवर सिंह गंगा चेक पोस्ट से 340 पीस शराब के साथ दो गिरफ्तार लग्जरी कार भी जब्त
Buxar, Buxar | Oct 17, 2024 बक्सर उत्पाद विभाग की पुलिस ने वीर कुंवर सिंह गंगा चेकपोस्ट से गुरुवार को 11 बजे दिन में 340 पीस शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. साथ ही एक लक्जरी वाहन को भी जब्त किया है. गिरफ्तार तस्कर मुजफ्फरपुर के रहने वाला हरिश्चंद्र कुमार और अमित कुमार बताया जाता है.उत्पाद विभाग के अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि गुरुवार को नियमित जांच के तहत पकड़ा गया.