बक्सर: सदर प्रखंड कार्यालय में औचक निरीक्षण के दौरान डीडीसी साफ-सफाई नहीं होने से भड़के, लगाई फटकार
Buxar, Buxar | Oct 18, 2024 गुरूवार को सदर प्रखंड कार्यालय का उप विकास आयुक्त डां महेन्द्र पाल ने दिन के 1:30 बजे करीब औचक निरीक्षण की. निरीक्षण के दौरान प्रखंड कार्यालय में साफ - सफाई नहीं होने पर उप विकास आयुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु शरण पांडेय को फटकार लगाया.